रूस के पूर्व परिवहन मंत्री ने गोली मारकर आत्महत्या की
बाबूशाही ब्यूरो
मॉस्कोः रूस के पूर्व परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवोइट ने सोमवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें कुछ घंटे पहले ही बिना कारण बताए पद से बर्खास्त कर दिया था। उन पर भ्रष्टाचार का आरोप था।
अधिकारियों ने बताया कि स्टारोवोइट को मॉस्को के पास ओडिंटसोवो में मृत पाया गया। फिलहाल घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। रूस की जांच समिति ने बताया कि स्टारोवोइट का शव उनकी कार में मिला।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →