Himachal Congress Jansanklp Rally: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस आज वीरवार को मंडी में मनाएगी तीन साल का जश्न, रैली को जाएंगी 1070 बसें
बाबूशाही ब्यूरो
मंडी, 11 दिसंबर 2025 :हिमाचल की कांग्रेस सरकार आज गुरुवार 11 दिसंबर को अपने तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। सुक्खू सरकार द्वारा मंडी के पड्डल मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते प्रदेशभर से लोगों को लाने और वापस ले जाने के लिए एचआरटसी की बसें रैली के लिए रवाना हो चुकी हैं।
प्रदेश भर से निगम की 1070 से अधिक बसें रैली के लिए बुक की गई हैं। देर शाम तक निगम मुख्यालय में बसों की मांग जारी रही। रैली को लेकर सबसे ज्यादा बसें प्रदेश के मंडी, सुंदरनगर, कुल्लू, बिलासपुर जिलों से लगाई गई है।
वहीं, शिमला डिवीजन से करीब 50 बसें मंडी के लिए रवाना हुईं। इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी डिपो से बसें बुक हुई हैं, लेकिन मंडी के साथ लगते क्षेत्रों व सबसे ज्यादा लोग रैली के लिए जाएंगे। सरकार ने निगम प्रबंधन को एचआरटीसी को बसों का इंतजाम करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। निगम प्रबंधन ने नियम बनाया है कि पहले बुकिंग की कुल राशि का 50 फीसदी जमा करने के बाद ही बसों को जारी किया जाएगा। सरकार ने मंगलवार को ही एचआरटीसी को 60 करोड़ की ग्रांट जारी की थी। सभी डिपो से बसों को बुक किया जा रहा है। इनका भुगतान भी डिपो को ही किया जाएगा।
लोकल रूटों पर कमी
शिमला सहित प्रदेश के लोकल रूटों पर लोगों को रैली के चलते बसों की कमी खल सकती है। मंडी के लिए बसें भेजने से शिमला सहित प्रदेश भर के लोकल रूटों पर गुरुवार को बसों की कमी खल सकती है। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →